छात्राओं को अश्लील मैसेज भेजता था प्रिंसिपल, ऑफिस में बुलाकर करता था छेड़छाड़, शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज
हनुमानगढ़। राजस्थान के हनुमानगढ़ के रावतसर क्षेत्र में सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल पर छात्राओं को अश्लील मैसेज भेजने का मामला सामने आया है। बता दें जहां विद्यालय के प्रिंसिपल पर छात्राओं को अश्लील मैसेज भेजने और छेड़छाड़ करने और विरोध करने पर टीसी काटने की धमकी देने का आरोप है। इस मामले पर छात्राओं ने बताया कि प्रिंसिपल छात्राओं को घर जाकर बात न बताने की धमकी देकर डराता था और टीसी काटने की धमकी देता था।
जानकारी के अनुसार विद्यालय की छात्रा के साथ प्रिंसिपल द्वारा व्हाट्सएप पर चैट की जा रही थी। सोशल मीडिया पर चैट के स्क्रीन शॉट वायरल होने के बाद इस मामले ने तूल पकड़ लिया। जिसके बाद ग्रामीणों ने इस मामले पर रोष जताया और विद्यालय के मुख्य गेट के सामने धरना दिया। ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर प्रिंसिपल को बर्खास्त करने की मांग की है। वहीं दूसरी ओर पीड़ित छात्राओं के परिजन ने थाने में प्रिंसिपल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। फिलहाल पुलिस आगे की जांच-पड़ताल कर रही है।
बता दें परिजनों की एफआईआर के मुताबिक 12वीं क्लास की नाबालिग छात्रा को प्रिंसिपल अश्लील मैसेज भेजता था और ऑफिस में बुलाकर छेड़छाड़ करता था।
ये भी पढे़ं- पश्चिम बंगाल में डेंगू से आठ की मौत, 4000 से अधिक संक्रमित, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जताई चिंता
