आज का इतिहास: आज ही के दिन अमेरिका में पहली बार की गई जनगणना, जानें 01 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारतीय और विश्व इतिहास में 01 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है:- 1763: मुर्शिदाबाद पर कब्जे के बाद ब्रिटिश सेना ने गिरिया की लड़ाई में मीर कासिम को हराया। 1790: अमेरिका में पहली बार जनगणना की गई। उस समय अमेरिका की जनसंख्या 39 लाख के आसपास थी, जिसमें से करीब 7 लाख बंदी लोग थे। 1831: नीदरलैंड की सेना ने दस दिन के अभियान के बाद बेल्जियम पर कब्जा किया। 1858: ब्रिटिश सरकार ने गवर्नमेंट ऑफ इंडिया ऐक्ट पारित किया, जिसके बाद भारत का शासन ईस्ट इंडिया कंपनी से ब्रिटिश राजशाही के हाथ में चला गया। 

भारत में ब्रिटिश सरकार के शीर्ष प्रतिनिधि के रूप में वायसराय का ओहदा बनाया गया। 1870: लंदन में थेम्स नदी के नीचे दुनिया के पहले अंडरग्राउंड रेलवे की शुरुआत हुई। 1878: भारत के राष्ट्रीय ध्वज ‘तिरंगे’ की रचना करने वाले पिंगली वेंकैया का जन्म। 1922: चीन में समुद्री तूफान से लगभग साठ हजार लोगों की मौत। 1943: दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान जापानी नौसेना ने अमेरिकी जहाज पीटी-109 को डुबा दिया। 

यही घटना विश्वयुद्ध में अमेरिका के शामिल होने की वजह बनी। 1944: तुर्की ने जर्मनी के साथ राजनयिक संबंध तोड़े। 1955: सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।। 1984: यूरोप की मानवाधिकार अदालत ने ब्रिटेन के एक नागरिक की फोन टैपिंग को यूरोपीय संधि का उल्लंघन बताया।1987: विश्वनाथ आनंद ने विश्व जूनियर शतरंज चैंपियनशिप जीती। 1990: इराक ने कुवैत पर हमला किया।

1990: इराकी राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन ने कुवैत पर हमला करके खाड़ी युद्ध की शुरुआत की। जवाबी कार्रवाई में अमेरिका ने ऑपरेशन डेजर्ट स्टॉर्म लॉन्च किया, जिसके बाद इराक ने कुवैत पर कब्जा छोड़ा। 1999: ब्रह्मपुत्र मेल घैसल में अवध-असम एक्सप्रेस से आमने सामने टकराई। दोनो रेलगाड़ियां विपरीत दिशा से एक ही पटरी पर चल रही थीं। 1999: चीन ने लंबी दूरी (8000 किमी.) की सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण किया। 2001: पाकिस्तान ने भारत से चीनी आयात को मंजूरी दी। 

2003: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने लाइबेरिया में संघर्ष विराम लागू करने के लिए सेना भेजने की अनुमति दी। 2004: अमेरिका की लिंडसे डेवनपोर्ट ने रूस की मिस्कीनी की हराकर सान डियागो टेनिस चैम्पियनशिप का महिला एकल ख़िताब जीत लिया। 2007: जाफना के दक्षिणी द्वीप कियुशु में सुबह आये भयानक तूफ़ान उगासी ने व्यापक पैमाने पर क्षति पहुँचाई। 2008: सार्वजनिक क्षेत्र के यूनियन बैंक ने 2008 में हांगकांग में अपनी पहली शाखा खोली। सुधीर कुमार चतुरर्वेदी ने पावर ग्रिड कार्पोरेशन के नये अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के रूप में अपना कार्यभार संभाला। 

2010: पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत में मौनसून की वर्षा से आई बाढ़ में 1000 से अधिक लोगों की मौत हो गई।2010: तादातोशी अकिबा सहित 7 व्यक्तियों को 2010 में फिलीपींस की राजधानी मनीला में 2010 का रेमन मैगसेसे पुरस्कार प्रदान किया गया। 2012: लंदन ओलम्पिक भारत ने कुल 6 पदक जीते जिसमें 2 रजत और 4 कांस्य शामिल हैं। 

2012: अमेरिकी तैराक माइकल फेल्पस ने लंदन ओलिंपिक में लगातार तीन गोल्ड जीते। 2013: एकाधिकार विरोधी कानूनों के उल्लंघन के आरोप में चीन में हेल्थकेयर कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन पर 85 हजार यूराे डालर का जुर्माना लगाया गया। 2018: टेक कंपनी एपल की मार्केट वैल्यू 1 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा हो गई। एपल इस उपलब्धि को हासिल करने वाली पहली पब्लिक लिस्टेड अमेरिकी कंपनी बन गई। 

ये भी पढे़ं- आज का इतिहास: जापान ने दुनिया की पहली भूकंप पूर्व चेतावनी सेवा की शुरू, जानें 31 जुलाई की प्रमुख घटनाएं

 

 

संबंधित समाचार