आज का इतिहास: जापान ने दुनिया की पहली भूकंप पूर्व चेतावनी सेवा की शुरू, जानें 31 जुलाई की प्रमुख घटनाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारतीय और विश्व इतिहास में 31जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है:- 1914 - जर्मनी द्वारा प्रथम विश्व युद्ध की शुरुआत 1995 - हब्बल दूरबीन ने शनि के एक और चन्द्रमा की खोज की। 2000 - ईरान में महिलाएं भी इमाम बनीं।

2004 - श्रीलंका ने प्रेमदासा स्टेडियम में आयोजित फ़ाइनल मैच में भारत को 25 रनों से हराकर एशिया कप जीत लिया। सनत जयसूर्या 'मैन आफ़ द सिरीज' बने। 2005 - सऊदी अरब के बादशाह फहद बिन अब्दुल अजीज का निधन, दिवंगत बादशाह के भाई शाहजादा अब्दुल्ला बिन अब्दुल अजीज को देश का नया शासक नियुक्त किया गया।

 2006 - जापान ने दुनिया की पहली भूकम्प पूर्व चेतावनी सेवा शुरू की। 2007 - वियतनाम के हनोई शहर में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय गणित ओलम्पियाड (आई.एम.ओ.) में भारतीय दल के छ: सदस्यों ने तीन रजत पदक जीते। 2008 - अन्तर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के बोर्ड ने भारत के विशेष निगरानी समझौते को हरी झंडी दी। 

ये भी पढे़ं- आज का इतिहास: आज ही के दिन सोवियत संघ ने किया परमाणु परीक्षण, जानें 30 जुलाई की प्रमुख घटनाएं

 

संबंधित समाचार