Hamirpur News : शोहदे ने महिलाओं से की अश्लील हरकत, निर्वस्त्र होकर हो गया खड़ा, सीओ से की शिकायत
हमीरपुर में शोहदे ने महिलाओं के साथ की अश्लील हरकत।
हमीरपुर में मौदहा के एक गांव निवासी शोहदा महिलाओं के साथ अश्लील हरकतें कर निर्वस्त्र होकर खड़ा होने के मामले में पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।
हमीरपुर, अमृत विचार। मौदहा में एक गांव निवासी शोहदा महिलाओं के साथ अश्लील हरकतें कर निर्वस्त्र होकर खड़ा होने के मामले में पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। इसको लेकर करीब एक दर्जन महिलाओं ने क्षेत्राधिकारी से शिकायत की है।
बिवांर थानाक्षेत्र के एक निवासी महिलाओं ने बताया कि बस स्टैंड के निकट शोहदा जुगल किशोर उर्फ बउवा पुत्र राम औतार वर्मा आए दिन शराब के नशे में महिलाओं से अभद्रता करता है। उनके सामने निर्वस्त्र होकर खड़ा हो जाता है। इतना ही नहीं अगर कुछ कहें तो अपनी पत्नी से छेड़खानी और दुष्कर्म सहित दलित उत्पीड़न के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देता है।
महिलाओं ने बताया कि थाना बिवांर में कई बार शिकायत दे चुकी हैं लेकिन पुलिस आरोपी के प्रभाव में कार्रवाई नहीं कर रही हैं। उसकी हरकतों से पूरे मोहल्ले की महिलाएं परेशान हैं। महिलाओं ने क्षेत्राधिकारी विवेक यादव से न्याय की गुहार लगाई है। हालांकि इस मामले में थाना प्रभारी ने बताया कि महिलाओं ने क्षेत्राधिकारी को शिकायती पत्र दिया है। इसकी उन्हें जानकारी है और कार्रवाई की जा रही है।
