Unnao : डंपर की टक्कर से हुई थी तीन जिगरी दोस्तों की मौत, मंगलवार को हुआ पोस्टमार्टम, शव देख फफकते रहे परिजन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव में सड़क हादसे में तीन जिगरी दोस्त की मौत।

उन्नाव में डंपर ने बाइक सवार तीन दोस्तों को रौंद दिया था। इसमें तीनों की मौत पर मौत हो गई थी। मंगलवार सुबह सभी का पोस्टमार्टम हुआ। जिसमें वहां मौजूद मृतकों के परिजनों के आसूं थमने का नाम नहीं ले रहे थे।

उन्नाव, अमृत विचार।  पुरवा कोतवाली अंतर्गत देर रात गिट्टी लदे डंपर की टक्कर से तीन बाइक सवारों की मौके पर मौत गई थी। देररात तक चले हंगामे और जाम को खुलवाने में अफसरों के पसीने छूट गए। मुआवजे के आश्वासन पर अक्रोशित लोगों को समझा बुझा कर शांत कराने के बाद लगभग तीन घंटे बाद शवों को मोर्चरी भेजा जा सका था। मंगलवार सुबह  पोस्टमार्टम करा परिजनों को शव सुपुर्द कर दिए गए। इसके बाद दो शवों का अचलगंज थाना अंतर्गत कोलुहागाढ़ा घाट पर अंतिम संस्कार किया। तीसरे युवक का शव परिजन हसनगंज अपने घर ले गए।

बता दें कि बीती रात अचलगंज थानाक्षेत्र के मीरपुर निवासी सरवन (20) गांव के रमेश उर्फ पप्पू व हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव गौरी सलेमपुर का अंकित उर्फ टिंची (26) एक बाइक से मंगतखेड़ा आए थे। जहां से सभी लौटते समय पुरवा कोतवाली के खरगीखेड़ा के पास गिट्टी लदे डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी थी। इसमें तीनों की मौके मौत हो गई थी। दुर्घटना के बाद चालक डंपर छोड़कर भाग निकला था।

पुलिस से मिली सूचना पर परिजनों व ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया था। पास में गांव होने से सैकड़ों की भीड़ घटनास्थल जुटते देख पुलिस के हाथ पांव फूल गए थे। लोगों ने दही-पुरवा मार्ग जाम कर दिया था। सीओ दीपक सिंह पुरवा, दही, मौरावां, असोहा व अचलगंज थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और हंगामा कर रहे परिजनों व ग्रामीणों को शांत कराने का प्रयास किया था।

लेकिन, चालक की गिरफ्तारी व मुआवजे की मांग कर रहे परिजन करीब तीन घंटे बाद तक सड़क पर हटे रहे। बाद में उनके मानने पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी भेजे। तब जाकर अफसरों ने राहत की सांस ली। मंगलवार को शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सुपुर्द किए गए। इसके बाद सरवन व रमेश के शवों का अचलगंज कोलुहागाढ़ा घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। वहीं अंकित का शव परिजन हसनगंज लेकर चले गए।

संबंधित समाचार