बरेली: अधिक कमाई के चक्कर में व्यापारी हुए धोखाधड़ी का शिकार, 2.10 लाख रुपए की लगी चपत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। अधिक कमाई के चक्कर में कई व्यापारी धोखाधड़ी का शिकार हो गए। मंगलवार को उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी पुलिस से मिले और कार्रवाई की मांग की। 

व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष शोभित सक्सेना की अगुवाई में मंगलवार को कोतवाली पुलिस की दी गई शिकायत में व्यापारी राजीव कुमार, मो. असलम, आदिल खां, आबिद समेत कई लोगों ने बताया कि एमईएस से रिटायर्ड कर्मचारी ने निजी कंपनी में मुनाफे का लालच देकर सभी से दो लाख 10 हजार रुपये लगवा लिए। 

कुछ दिनों तक पैसे आने से भरोसा बढ़ गया, लेकिन इसके बाद पैसे आने बंद हो गए। अब वह पैसे देने में टाल मटोल कर रहा है। वह कह रहा है कि कंपनी पैसे लेकर भाग गई है। इंस्पेक्टर ने फाेन पर संबंधित व्यक्ति से बात की। शोभित सक्सेना का कहना है कि उसने एक दिन की मोहलत मांगी है। पैसे नहीं देने पर केस कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें-  बरेली: आंगनबाड़ी केंद्रों पर नहीं हो सकेगी पुष्टाहार वितरण में धांधली, पोषण ट्रैकर एप रहेगा कारगर

संबंधित समाचार