Kanpur Dehat : हेलो! सर, बाइक सवार तीन युवकों ने मारपीट कर बाइक छीन ली… फौरन पहुंची खाकी, सामने खड़े मिले सीओ
कानपुर देहात में सीओ फतेहगढ़ के टेस्ट में मंगलपुर पुलिस पास।
कानपुर देहात में सीओ फतेहगढ़ के टेस्ट में मंगलपुर पुलिस पास। बाइक सवार से लूट की सूचना पर पुलिस तत्काल सक्रिय हो गई।
कानपुर देहात, अमृत विचार। सीओ फतेहगढ़ के टेस्ट में मंगलपुर पुलिस पास हो गई। रसूलाबाद से मंगलपुर जा रहे युवक से मुंडेरा तिराहे के पास लूट की सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी की और तत्काल घटना स्थल पहुंची।
रसूलाबाद निवासी शिवराम ने मंगलपुर थाना पुलिस को बताया कि मंगलवार की शाम वह बाइक से मंगलपुर जा रहा था। तभी मुंडेरा तिराहे के पास बाइक सवार तीन युवकों ने मारपीट कर बाइक छीन ली।
सूचना पर मंगलपुर पुलिस ने तत्काल रास्तों पर नाकाबंदी करते हुए चेकिंग शुरू कर दी। वहीं लूट की रिपोर्ट दर्ज की। बाद में थाने पहुंचे अमृतपुर फतेहगढ़ के सीओ रविंद्र नाथ राय ने टेस्ट होने की बात बताई और पुलिस की सक्रियता पर शाबासी दी।
