बरेली: शहर में चोरों का आतंक...पुलिस पस्त, वारदातों का नहीं हो रहा खुलासा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाहन तो कहीं घर में हो रही चोरी, वारदातों का नहीं हो रहा खुलासा

बरेली, अमृत विचार। पुलिस चोरों के आगे पस्त नजर आ रही है। शहर में वाहन तो घर में चोरी की लगातार वारदातें हो रही हैं, मगर पुलिस अभी तक कई घटनाओं का खुलासा नहीं कर पाई है।

कुछ समय पहले इज्जतनगर के महानगर में किराये पर रह रहे सैनिक गजेंद्र कुमार के यहां चोरी की घटना हुई थी। यहां चोरों एक अन्य घर को भी निशाना बनाया था। पुलिस अभी तक चोरों तक नहीं पहुंच पाई है। पिछले माह शहर से 20 बाइक और दो कार चोरी हुई थीं।

अब तक सिर्फ पांच बाइकें ही बरामद हो सकी हैं। वहीं, 1 अगस्त को सेटेलाइट से बाइक चोरी हो गई थी। पीड़ित ने थाना बारादरी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सीओ तृतीय आशीष प्रताप सिंह ने बताया कि घटनाओं के खुलासे के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।

किला क्षेत्र में एक कबाड़ी चोरी के वाहन खरीदकर काट रहा
किला क्षेत्र में एक कबाड़ी चोरी की बाइकों को खरीदता है। वाहन लेने के बाद वह तुरंत उसे काट देता है। शहर से बाहर उसने एक स्थान पर गोदाम बना रखा है। जहां चोरी के वाहन काटे जाते हैं, लेकिन पुलिस जानकर भी अंजान बनी हुई है।

प्रेमनगर पुलिस ने ऑटो लिफ्टर पकड़ा
प्रेमनगर पुलिस ने बाइक सहित एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर प्रेमनगर राजेश सिंह ने बताया कि आरोपी वीरू सैदपुर हांकिंस थाना इज्जतनगर का रहने वाला है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने दोस्त नरवीर के साथ कोहाड़ापीर उपकेंद्र के पास से बाइक चोरी की थी। पुलिस उसके दोस्त की तलाश में जुटी है। वहीं, आरोपी जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें- बरेली: मरीजों को मिली राहत, डायलिसिस यूनिट में अब एक साथ 10 लोग करा सकेंगे इलाज

संबंधित समाचार