संभल: पट्टे से लटका मिला महिला का शव, मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल/सौंधन, अमृत विचार। कैला देवी थाना क्षेत्र में पारिवारिक कलह के चलते महिला का शव कमरे में दुपट्टे से लटका मिला। मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाकर हंगामा किया और पुलिस को सूचना दी।

थाना क्षेत्र के गांव निबौरा निवासी प्रदीप की पत्नी अनारकली और ससुरालियों के बीच आये दिन किसी न किसी बात को लेकर कहासुनी होती थी। मंगलवार को रात परिवार के लोग घर के आंगन में सो रहे थे। जबकि अनारकली दूसरी मंजिल पर कमरे में थी।

बुधवार को सुबह कमरे में पंखे के सहारे बंधे दुपट्टे से महिला का शव लटका मिला। परिजनों ने शव को नीचे उतारा। महिला की मौत की सूचना मिलने पर गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव मगदमपुर से मायके से लोग भी पहुंच गए। मायके वालों ने हंगामा करते हुए बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया।

अनारकली के पिता नरपत ने थाना पुलिस को सूचना दे दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। थाना प्रभारी लोकेंद्र कुमार त्यागी ने बताया कि महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:- पाकिस्तान के साथ हमेशा मजबूती से खड़ा रहेगा चीन, Xi JinPing का बड़ा बयान

संबंधित समाचार