बरेली: खुलासा...गले में पहने माला से गला दबाकर की थी बच्ची की हत्या, मां पर FIR

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ खुलासा, मां पर हत्या की रिपोर्ट

बरेली/भमोरा, अमृत विचार। भमोरा क्षेत्र में चार साल की बच्ची की हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। बच्ची गले में मजबूत धागे की माला पहने थी, उसी से उसकी हत्या की गई थी। पुलिस ने ससुराल पक्ष की तहरीर पर बच्ची की मां के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दूसरी और मां की तरफ से दी गई तहरीर की पुलिस जांच कर रही है। जिसे विवेचना में शामिल किया जाएगा।

गांव नथा गोटिया निवासी दामोदर की शादी गांव ढकिया निवासी कमलेश से हुई थी। दोनों में विवाद चल रहा था। कमलेश पिता के साथ हल्द्वानी में रहती थी। जिनकी एक चार साल की बेटी प्रियंका उर्फ प्रभा थी। पति-पत्नी में बात शुरू होने पर सोमवार की शाम कमलेश बेटी के साथ घर पहुंची थी। जहां पर बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया तो उसमें फंदा लगाकर हत्या करने की पुष्टि हुई। दामोदर के भाई कालीचरण ने पुलिस को तहरीर दी कि सोमवार शाम कमलेश चार साल बाद ससुराल आई थी। उसने मंगलवार दोपहर को अपने कमरे में भतीजी प्रियंका की गला दबाकर हत्या कर दी। जिससे ससुराल पक्ष के लोग फंस जाएं।

तहरीर पर पुलिस ने मां कमलेश पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं, दूसरी तरफ कमलेश ने भी पुलिस को शिकायत दी है कि काली चरण ने ग्रामीणों संग मिलकर उनके पिता और साथ आए लोगों को जमकर पीटा। सास सरस्वती और कालीचरण ने बच्ची की गला दबा कर हत्या कर दी। पुलिस मां की तहरीर को विवचेना में शामिल करेगी। एसपी देहात राजकुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग आई है। कालीचरण की तहरीर पर मां कमलेश पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

हत्या का आरोप लगाकर एसपी देहात से की मुलाकात
थाना अलीगंज के गांव ढकिया निवासी शिवकुमार बुधवार दोपहर एसएसपी कार्यालय पहुंचे। जहां पर जनसुनवाई कर रहे एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल को तहरीर दी। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी की पुत्री की ससुराली हत्या कर आरोप बेटी पर लगा रहे हैं। जिसकी जांच हो।

पांच साल पहले उन्होंने बेटी की शादी की थी। ससुराल वाले शुरू से ही एक बाइक और 50 हजार रुपये की मांग करते हुए बेटी को प्रताड़ित करते थे। कई महीने पंचायत के बाद भी बात नहीं बनी इसी बीच मेरी पुत्री ने एक पुत्री को जन्म दिया जिस पर ससुराली पुत्री को अस्पताल में छोड़कर चले गए तब से पुत्री का पालन पोषण वही करते हैं।

यह भी पढ़ें- पांच अगस्त को बरेली आएंगे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, तैयारियों में जुटे अधिकारी

संबंधित समाचार