बस्ती में 250 अमृत सरोवरों पर किया जायेगा झंडारोहण
बस्ती। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले मे स्वतन्त्रता दिवस (15 अगस्त) के शुभ अवसर पर नवनिर्मित 250 अमृत सरोवरों पर ग्राम प्रधान एंव सचिवो द्वारा झण्डा रोहण किया जायेगा। यहां यह जानकारी देते हुए मुख्यविकास अधिकारी (सीडीओ) राजेश कुमार प्रजापति ने शुक्रवार को बताया है कि प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी एंव उत्तर प्रदेश के मुख्यमन्त्री के नेतृत्व मे प्रदेश भर में आजादी का अमृत महोत्सव का समापन कार्य चल रहा है।
जिसके तहत प्रत्येक गांवो मे अमृत सरोवरों का निर्माण कार्य कराने के लिए निर्देश प्रदान किया गया था जिसके तहत जनपद मे अमृत सरोवरों का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। वर्तमान समय मे 250 अमृत सरोवरों पर ग्राम प्रधान एंव सचिवों द्वारा झण्डा रोहण किया जायेगा जिसकी समीक्षा विभागीय अधिकारी, कर्मचारी करेगे। स्वतन्त्रता दिवस के पूर्व संध्या पर पंचायत भवनों पर लाइटिंग की भी व्यवस्था करायी जायेगी। इसके लिए सभी ग्राम पंचायत अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।
यह भी पढ़ें : आबकारी नीति मामले: सिसोदिया को नहीं मिली SC से राहत, चार सितंबर को होगी जमानत याचिकाओं पर सुनवाई
