बहराइच में हिस्ट्रीशीटर और पूर्व ग्राम प्रधान के अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जिले के बसंतपुर गांव में एक ग्रामीण की जमीन और सरकारी जमीन पर हिस्ट्रीशीटर और सपा नेता ने कब्जा कर लिया था। शुक्रवार को पुलिस और राजस्व टीम ने बुलडोजर चलवा कर अवैध कब्जा हटवाया। लगभग 22 बीघा जमीन से कब्जा हटवाया गया।

कोतवाली देहात के बसंतपुर गांव निवासी मुन्नी लाल यादव थाने का हिस्ट्रीशीटर है। मुन्नी लाल यादव ने गांव में स्थित सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर मकान निर्माण करवा लिया था। इसके अलावा केदार यादव, अमृतलाल और एक अन्य ग्रामीण ने कब्जा कर लिया था। इसकी शिकायत गांव निवासी एक ग्रामीण ने जनसुनवाई पोर्टल पर की थी। 

उप जिलाधिकारी राकेश कुमार मौर्या ने बताया कि डीएम के आदेश पर शुक्रवार को नायब तहसीलदार विपुल सिंह, राजस्व निरीक्षक और  लेखपाल, चौकी इंचार्ज अनुराग सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। टीम ने अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलवा दिया। नायब तहसीलदार विपुल सिंह ने बताया कि लगभग डेढ़ एकड़ जमीन से कब्जा हटवाया गया है। उन्होंने बताया कि मुंशीलाल कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है।

ये भी पढ़ें -हरदोई : नहर में डूबे युवक का 28 घंटे बाद 60 किलोमीटर दूर मिला शव

संबंधित समाचार