हरदोई : नहर में डूबे युवक का 28 घंटे बाद 60 किलोमीटर दूर मिला शव 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार। नहर में नहाते समय डूबे युवक का शव एनडीआरएफ ने काफी मशक्कत के बाद 28 घंटे बाद ढूंढ निकाला गया। बताते चलें कि सुरसा थाने के कमरौली निवासी शानू गुरुवार की शाम लगभग पांच बजे गांव के पास निकली नहर में नहाते समय डूब गया था। युवक की खोजबीन स्थानीय गोताखोर के द्वारा की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। 

प्रशासन ने युवक की खोज के लिए एनआरडीआरएफ टीम को बुलाया था। टीम ने घंटों मशक्कत के बाद शुक्रवार की शाम लगभग आठ बजे के बाद शानू के शव को ग्राम इटखोरिया के पास बरामद किया।  गौरतलब हो कि घटना से आक्रोशित ग्रामीणों व परिजनों ने हरदोई-कानपुर मार्ग पर जाम भी लगाया था।  शानू का शव मिलते ही गांव में कोहराम मच गया।

ये भी पढ़ें -प्रयागराज : ज्योति मौर्य की जांच में टीम को मिले अहम दस्तावेज, तफ्तीश जारी

संबंधित समाचार