बस्ती: एंटी करप्‍शन टीम ने चकबंदी लिपिक को 8000 रुपए लेते रंगेहाथ पकड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बस्ती। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में सदर तहसील स्थित चकबंदी अधिकारी सदर कार्यालय में तैनात लिपिक को एंटी करप्शन की टीम ने शुक्रवार को रिश्वत घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आधिकारिक सूत्रों ने यहां यह जानकारी देते हुए बताया है कि कलवारी ग्राम निवासी राजपति देवी ने अपनी बहू के नाम से अपनी जमीन वसीयत कर दी थी जो खारिज दाखिल के लिए चकबंदी अधिकारी सदर कार्यालय में लंबित था।

कार्यालय में तैनात लिपिक अजीजुर्रहमान ने खारिज दाखिल के लिए 8 हजार रुपये घूस की मांग की थी, जिसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम को की गई थी, आज एंटी करप्शन टीम द्वारा घूस लेते हुए चकबंदी लिपिक को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दिया गया है। लिपिक की गिरफ्तारी के बाद पूरे परिसर में सन्नाटा फैल गया।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: ग्राम्य विकास राज्य मंत्री को एंटी रेबीज लगाने के लिए भागता दिखा स्वास्थ्य महकमा

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज