चुनाव सरकार नहीं, कार्यकर्ता लड़ते हैं- आजमगढ़ में बोले केशव मौर्य

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने आजमगढ़ में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्री दिया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि  चुनाव सरकार नहीं पार्टी के कार्यकर्ता और पार्टी लड़ती है। ऐसे में सभी लोग मजबूती से जुट जाएं। 

पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केशव मौर्य ने कहा कि जो कमियां हैं आप लोग लिखकर दीजिए। इसके साथ ही उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से केन्द्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जाने की बात भी कही। 

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आजमगढ़ के दौरे पर फिर आऊंगा और फिर रात्रि विश्राम भी करूंगा। नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाना है और प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों को जीतना भी है। इसके लिए आजमगढ़ लोकसभा और लालगंज लोकसभा को मजबूती के साथ जीतने की रणनीति बनाने की बात भी कही।

यह भी पढ़ें:-आगरा : सब्जियों की लगातार आवक के बावजूद मनमाने दाम वसूल रहे फुटकर दुकानदार

संबंधित समाचार