आगरा : सब्जियों की लगातार आवक के बावजूद मनमाने दाम वसूल रहे फुटकर दुकानदार 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा, अमृत विचार। टमाटर, परवल , धनिया - मिर्च समेत कई सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। खरीदते वक्त फुटकर दुकानदार बढ़े भावों के पीछे बारिश का बहाना बताते है। लेकिन हकीकत कुछ और है। सिकंदरा स्थित थोक मंडी में सब्जियों के भाव लगातार तीन दिनों से घाटे हुए चल रहे हैं। लेकिन शहर में दुकान लगाने वाले सब्जी विक्रेता ग्राहकों को महंगी सब्जी ही बेच रहे हैं। सलीम नाम के थोक व्यापारी ने बताया कि मंडी में सभी सब्जियों की आवक जारी है, और सवाल अगर भावों का है तो ट्रांसपोर्ट में भाड़ा कई बार कुछ ज्यादा हो जाता है। लकिन इसका ज्यादा फर्क भाव पर नहीं पड़ता है। इसके इतर फुटकर दुकानदार चूंकि सब्जियों को काम मात्रा में लेते हैं और इन्हें कई दिन तक बेचते हैं। इसलिए वो सब्जियों का एक ही रेट निर्धारित कर ग्राहकों से मनमाने रेट वसूलते हैं। 

परवल, टमाटर,गोभी, करेला, धनिया समेत कई सब्जियां थोक भाव में बेहद काम रेट पर मिल रही हैं। वहीं फुटकर व्यापारियों का कहना है कि सब्जियों के ख़राब होने के चलते हमें उन्हें ताजा बनाने का प्रयास करते हैं। ऐसे में रेट थोड़ा ज्यादा रहता है। सुनील नाम के ग्राहक ने बताया कि हमने तो फुटकर सब्जी लेना बंद कर दिया है। थोक बाव में सब्जी लाते हैं और घर में उसे कई तरीकों से ताजा रखने का प्रयास करते हैं।         

ये भी पढ़ें -महादेव की कृपा राहुल पर बनी रहे: सांसद निरहुआ ने चाचा शिवपाल को किया चैलेंज, अखिलेश पर कसा तंज

संबंधित समाचार