महादेव की कृपा राहुल पर बनी रहे: सांसद निरहुआ ने चाचा शिवपाल को किया चैलेंज, अखिलेश पर कसा तंज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी। यूपी के आजमगढ़ सीट से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद दिनेश लाल निरहुआ शनिवार को वाराणसी के दौरे पर है। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सजा सुप्रीम कोर्ट से बहाल किये जाने पर कहा कि महादेव की कृपा राहुल गांधी पर बनी रहे। जनता ने उनको सदन में बैठकर चर्चा करने के लिए चुना है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राहुल गांधी यदि पहले ही माफी मांग लेते तो ये न होता।

इसके साथ ही उन्होंने समाजवादी पार्टी के महासचिव शिवपाल यादव पर पलटवार करते हुए कहा की वो आकर यहां चुनाव लड़े आजमगढ़ में स्वागत है उनका। पिछली बार भी आजमगढ़ की जनता ने सपा को मौका दिया था लेकिन चार सालों में एक बार भी विकास कार्य को लेकर बैठक नहीं हुई। आजमगढ़ की जनता ने हमें मौका दिया है।

अखिलेश पर कसा तंज?
अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए निरहुआ ने कहा की वह ट्विटर और सपने में ही जीतते हैं। जमीन पर जीतने के लिए काम करना पड़ता है, जो हम कर रहे है। आजमगढ़ की जनता ने हमें काम करने का मौक़ा दिया है। इसके साथ ही उन्होंने ज्ञानवापी में चल रहे ASI सर्वे लेकर कहा कि सर्वे में किसी भी पक्ष को आपत्ति नहीं होनी चाहिए जो सच्चाई है वह देश के सामने आएगी।  

ये भी पढ़ें - बहराइच : प्रधानाध्यापक को आख्या न देना पड़ा भारी, निलंबित

संबंधित समाचार