Gyanvapi Breaking : पक्षकार का दावा परिसर में मिले हिंदू देव चित्र, चल रहा सर्वे 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी, अमृत विचार। ज्ञानवापी परिसर का सर्वे एएसआई की टीम कर रही है। सर्वे के बीच मंदिर पक्षकार सीता साहू ने बड़ा दावा किया है। सूत्रों के अनुसार सीता साहू का कहना है कि सर्वे के दौरान कई जगह आधा मनुष्य और आधा पक्षी जैसे चित्र मिले हैं। साथ ही अंदर की दीवारों पर नक्काशी के लिए उकेरे गए चित्रों में भी मंदिरों जैसी समानता दिखाई दी है। 

गौरतलब है कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने शनिवार को ज्ञानवापी परिसर में एक बार फिर वैज्ञानिक सर्वेक्षण कार्य शुरू किया। सरकारी वकील राजेश मिश्रा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सर्वे टीम सुबह परिसर पहुंची और अपना काम फिर से शुरू किया, जो शाम पांच बजे समाप्त होगा।

ये भी पढ़ें -Gyanvapi ASI Survey: ज्ञानवापी परिसर में वैज्ञानिक सर्वेक्षण का काम फिर से शुरू

संबंधित समाचार