अयोध्या: मिशन इंद्रधनुष की जागरूकता को निकाली गई रैली, 7 अगस्त से तीन चरणों में होगा टीकाकरण
अयोध्या, अमृत विचार। मिशन इंद्रधनुष अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को जागरूकता रैली निकाली गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय जैन ने बताया कि अभियान के तहत जनपद में 0 से 5 साल तक के बच्चों को सम्पूर्ण टीकाकरण से आच्छादित किया जाएगा, इसी को लेकर शनिवार को जागरुकता रैली निकाली गई है। उन्होंने बताया कि यह अभियान तीन चरणों में चलाया जाएगा।
पहला चरण 7 से 12 अगस्त, दूसरा चरण 11 से 16 सितंबर तीसरा चरण 9 से 14 अक्टूबर तक चलेगा, जिसमें 0 से 2 वर्ष तक ऐसे सभी बच्चों का जो टीकाकरण, जिनका किसी वजहों जैसे लेफ्ट आउट या ड्रॉप आउट हैं। उनका टीकाकरण किया जाएगा। साथ ही ऐसे सभी 2 से 5 वर्ष के बच्चे जिनका एमआर की पहली और दूसरी डोज और डीपीटी, ओपीवी की बूस्टर डोज छूट गईं है उनका टीकाकरण किया जाएगा।
ये भी पढ़ें -Gyanvapi Breaking : पक्षकार का दावा परिसर में मिले हिंदू देव चित्र, चल रहा सर्वे
