अतीक के गढ़ में युवक पर बम से हमला, धुआं-धुआं हुआ इलाका - लोगों में दहशत   

Amrit Vichar Network
Published By Jagat Mishra
On

प्रयागराज, अमृत विचार। शहर के करेली थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात बाइकसवार नकाबपोश बदमाशों ने युवक पर बम से हमला कर दिया। ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। करेली इलाका अतीक अहमद का गढ़ माना जाता है, जहाँ युवक गली से जा रहा था तभी बदमाशों ने उसपर लगातार कई बम फेंके। पूरा इलाका धुएं से भर गया। इस घटना के बाद से लोगों में दहशत व्याप्त है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। 

करेली के गौसनगर निवासी मोहम्मद आमान उर्फ अंशू ने बताया कि शुक्रवार की रात 9:13 बजे वह घर के बाहर फोन पर किसी से बात कर रहा था। उसी समय गली मे बाइक सवार नकाबपोश दो बदमाश आए। फोन पर बात करते समय एक बदमाश आया और पीछे से हमला कर गिरा दिया। दूसरे बदमाश ने बम फेंक दिया। बम युवक के कंधे पर लगा और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके से बदमाश फरार हो गए। किसी तरह से घायल अमान ने सूचना करैली पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया । पुलिस बम चलाने वालो का पता आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में फुटेज के आधार पर तलाश कर रही है। 

ससुराल वालों पर हमले का आरोप
पीड़ित अमान का आरोप है कि बदमाश ने तमंचे से एक फायर भी किया। पीड़ित ने ससुराल वालों पर हमले का लगाया है। आरोप है कि उसको पहले भी ससुराल वालों ने जान से मारने की धमकी दी थी। कई बार जानलेवा हमला भी किया गया है।

ये भी पढ़ें -रायबरेली : अनियंत्रित पिकअप पेड़ से टकराकर पलटी, 30 घायल

संबंधित समाचार