बाराबंकी: पत्नी ने लगाया युवती पर पति को प्रेमजाल में फंसाकर गायब करने का आरोप, जानें मामला
जहांगीराबाद, बाराबंकी अमृत विचार। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र निवासी एक युवती पर आशिकी का भूत कुछ यूं चढ़ा कि उसने अपने प्रेमी को अपने साथ आत्महत्या करने को मजबूर करने व फोन करके उसे फंसाने व बर्बाद करने की धमकी देने लगी। प्रेमी के इंकार करने पर उसे गायब कर दिया और खुद भी गायब हो गई। युवक की पत्नी ने जहांगीराबाद पुलिस को तहरीर देकर युवती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
मसौली थाना क्षेत्र के नेवला निवासी सोनम पत्नी अंकज कुमार ने जहांगीराबाद पुलिस को बताया कि उसकी शादी 23 मई 2023 को हुई थी। दोनों राजी खुशी से रहते थे। 30 जुलाई को पति अंकज दामोदरपुर निवासी मामा रामू के यहां जाने की बात कहकर घर से निकले थे। तब से घर नहीं लौटे और फोन भी फोन भी बंद है। उसी रात को देवर राजू मोबाइल पर पति द्वारा कई कॉल रिकार्डिंग भेजी गई।
जिसमें पति के मामा रामू की साली लक्ष्मी पुत्री दिनेश चंद निवासी चंदौली द्वारा पति अंकज को कई दिनों से मानसिक रूप से प्रताड़ित कर आत्महत्या करने के लिए उकसा रही थी। किसी अनहोनी की आशंका के चलते मदद के लिए देवर व परिचितों के मोबाइल पर रिकार्डिंग भेजा है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर मिली है मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पत्नी ने जताई हत्या की आशंका
सोनम ने पुलिस को बताया कि कॉल रिकार्डिंग में साफ-साफ कर रही है कि तुम मेरे साथ चलो और दवा खाकर तुम भी मरो और मैं भी मरुंगी। जबकि पति बार बार उसे मना कर रहे हैं कि पागलपन न करो, ऐसा न करने पर फर्जी फंसा देने व जेल भेजवाने की बात कह रही है। जब से पति गायब हैं तभी से वह भी उसी दिन से लापता है। युवती द्वारा उसके पति की हत्या की भी आशंका जताई है।
यह भी पढ़ें:-साहब! 3 साल में 17 बार की शिकायत, फिर भी नहीं मिला न्याय, सीआरओ के सामने छलका फरियादी का दर्द
