बरेली: प्रभारी मंत्री ने महानगर कमेटी के सेवा कार्यों की ई- बुक का किया विमोचन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। भाजपा महानगर कमेटी के कार्यकर्ताओं द्वारा लाकडाउन के दौरान किए गए सेवा कार्यों पर आधारित ई-बुक का विमोचन सोमवार को जिले के प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा ने वर्चुअल मीटिंग में किया। उन्होंने ई-बुक की सराहना की और सेवा कार्यों की प्रशंसा की। वर्चुअल मीटिंग में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री संतोष कुमार गंगवार ने …

बरेली,अमृत विचार। भाजपा महानगर कमेटी के कार्यकर्ताओं द्वारा लाकडाउन के दौरान किए गए सेवा कार्यों पर आधारित ई-बुक का विमोचन सोमवार को जिले के प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा ने वर्चुअल मीटिंग में किया। उन्होंने ई-बुक की सराहना की और सेवा कार्यों की प्रशंसा की।

वर्चुअल मीटिंग में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि भाजपा ने साबित कर दिया है कि राजनीति करना केवल मिशन नहीं है। हम संकटकाल में लोगों के साथ खड़े हैं। हम सबको मिलकर सेवा कार्य करते रहना चाहिए।

मुख्य वक्ता भाजपा के प्रदेश मंत्री विजय शिवहरे ने आगामी कार्यक्रमों की विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री के जन्म दिवस के अवसर पर 14 से लेकर 20 सितंबर तक सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा। 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर सभी बूथों पर सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करते हुए काम करने होंगे। 29 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आत्मनिर्भर भारत के पैकेज और विभिन्न योजनाओं से संबंधित वेबिनार का आयोजन किया जाएगा। 2 अक्टूबर को गांधी जयंती का भी आयोजन किया जाएगा। इस दौरान स्वच्छता को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा।

वर्चुअल मीटिंग में नगर विधायक डा. अरुण कुमार, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल, गुलशन आनंद ,हर्षवर्धन आर्य, आईटी प्रमुख राज अग्रवाल, उमेश कठेरिया, अधीर सक्सेना, डा. तृप्ति गुप्ता, महानगर महामंत्री प्रभु दयाल लोधी, देवेंद्र जोशी, अरुण कश्यप, अजय प्रताप सिंह, रेखा श्रीवास्तव, सूर्यकांत मौर्य ,रितेश पाठक, राजीव गुप्ता, अमरीश कठेरिया, योगेंद्र कुमार, रूपेंद्र पटेल, शीतल गुलाटी, प्रतिपाल सिंह, विशाल गुप्ता, जेपीएस पाल, ज्ञान प्रकाश लोधी, पुष्पेंद्र सिंह, मोहित कपूर, विक्रम शर्मा, विक्रम सिंह आदि रहे।

संबंधित समाचार