बरेली: बच्चों को नहीं खिला पा रहा था रोटी तो खुद खा लिया जहर
बरेली,अमृत विचार। लाकडाउन में ऑटो चालक ने किसी तरह घर का सामान बेचकर जिंदगी बचा ली। लेकिन अनलाक में सवारियां कम मिलने के कारण उसकी स्थिति खराब होती गई। इसके चलते परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंच गया। इसके साथ ही दो दिन पहले उसका ऑटो खराब हो गया। इससे वह और तनाव में आ …
बरेली,अमृत विचार। लाकडाउन में ऑटो चालक ने किसी तरह घर का सामान बेचकर जिंदगी बचा ली। लेकिन अनलाक में सवारियां कम मिलने के कारण उसकी स्थिति खराब होती गई। इसके चलते परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंच गया। इसके साथ ही दो दिन पहले उसका ऑटो खराब हो गया। इससे वह और तनाव में आ गया। ऐसे में उसने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया।
सुभाषनगर के बंशीनगला निवासी पप्पू मौर्या पुत्र धवन मौर्या ऑटो चालाक है। उसकी पत्नी नीलम ने बताया कि लाकडाउन से पति का काम सही नहीं चल रहा था। लेकिन किसी तरह वो समय कट गया। अनलाक में पति ऑटो लेकर निकलते थे। लेकिन सवारियां लगातार कम मिलने के कारण उनकी स्थिति लगातार बिगड़ रही थी। मुश्किल से ही दो वक्त की रोटी मिल पाती थी।
इसके साथ दो दिन पहले उनका ऑटो खराब हो गया। इसके बाद से पप्पू तनाव में आ गए। इसी के चलते सोमवार सुबह उन्होंने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। तबियत बिगड़ने पर उन्हें परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
