बरेली: कच्ची शराब पकड़ने गई पुलिस पर पथराव, थाने का चालक घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। कच्ची शराब पकड़ने गई पुलिस टीम पर लोगों ने पथराव कर दिया। इसमें थाने की जीप का चालक घायल हो गया। पथराव व चालक के घायल होने के बाद पुलिस को लौटना पड़ा। बाद में भारी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ गांव में दबिश दी गई। एक आरोपी को पकड़ लिया गया …

बरेली,अमृत विचार। कच्ची शराब पकड़ने गई पुलिस टीम पर लोगों ने पथराव कर दिया। इसमें थाने की जीप का चालक घायल हो गया। पथराव व चालक के घायल होने के बाद पुलिस को लौटना पड़ा। बाद में भारी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ गांव में दबिश दी गई। एक आरोपी को पकड़ लिया गया जबकि अन्य घरों पर ताला लगाकर फरार हो गए।

सोमवार को भोजीपुरा के गांव कंचनपुर में कच्ची शराब का धंधा करने वालों को पकड़ने गई पुलिस पर वहां के लोगों ने पथराव कर दिया। एक पत्थर थाने की जीप के चालक रामवीर सिंह को लगा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

थाने लौटने के बाद पुलिस ने घायल चालक की तरफ से आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद भारी संख्या में पुलिस फोर्स लेकर कंचनपुर गांव में दबिश दी। दबिश से पहले तमाम आरोपी अपने घरों में ताले लगाकर फरार हो गए। हालांकि एक आरोपी सोनू उर्फ बाटम को पुलिस ने पकड़ लिया।

संबंधित समाचार