Etawah News: राह चलते किशोरियों को छेड़ना पड़ा महंगा, बीच सड़क मनचले की धुनाई, फिर पुलिस को सौंपा, जानें- मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा में राह चलते किशोरियों को छेड़ना पड़ा महंगा।

इटावा में राह चलते किशोरियों को छेड़ना महंगा पड़ गया। इस पर राहगीरों ने बीच सड़क मनचले की धुनाई कर दी। धुनाई के बाद पुलिस को सौंप दिया।

इटावा, अमृत विचार। भरथना कस्बे में शनिवार की रात्रि लगभग नौ बजे एक मनचले ने राह चलते तीन किशोरियों के साथ छींटाकशी करते हुए छेड़छाड़ करदी। किशोरियों ने राहगीरों से शिकायत करदी। जिस पर एक महिला और राहगीरों ने मिलकर मनचले को मौके पर ही पकड़ कर जमकर धुन दिया। किसी राहगीर ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

वायरल वीडियो में मनचला भी अपने बचाव में अपने हाथ-पांव चलाते दिख रहा है। बीच बाजार सरेआम धुनाई देख सैकड़ों राहगीरों का मजमा लग गया। धुनाई के बाद पुलिस बुलाकर मनचले को पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

किशोरियों ने बताया कि वे अपने एक पारिवारिक आंटी के साथ कस्बा में लगी नुमाइश देखने अपने घर से निकली थीं। इस बीच मनचले ने  छींटाकशी के साथ छेड़छाड़ शुरू करदी। बर्दाश्त के बाहर होने पर उन्होंने साथ चल रहीं आंटी से शिकायत कर दी। आंटी ने राहगीरों के सहयोग से मनचले  को पकड़ कर धुनाई करदी। उसे  पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव