विजय शेखर शर्मा एंटफिन से खरीदेंगे PAYTM की 10.3 प्रतिशत हिस्सेदारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। फिनटेक कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस के संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विजय शेखर शर्मा एंटफिन (नीदरलैंड) होल्डिंग बीवी से पेटीएम में 10.30 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करेंगे।

यह सौदा नकदी रहित होगा। वन97 कम्युनिकेशंस, पेटीएम ब्रांड के तहत ही काम करती है। शर्मा को हस्तांतरित की जाने वाली हिस्सेदारी का आर्थिक अधिकार एंटफिन के पास ही रेगा। सौदे के अनुसार, शर्मा अपनी 100 प्रतिशत स्वामित्व वाली विदेशी इकाई रेजिलिएंट एसेट मैनेजमेंट बीवी के जरिए एंटफिन से पेटीएम में 10.3 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेंगे।

शेयर बाजार को दी जानकारी के अनुसार,  इस अधिग्रहण के लिए कोई नकद भुगतान नहीं किया जाएगा और न ही शर्मा द्वारा सीधे या अन्यथा कोई गिरवी, गारंटी या अन्य मूल्य आश्वासन प्रदान किया जाएगा।

ये भी पढे़ं- मणिपुर के इंफाल ईस्ट और इंफाल वेस्ट जिलों में सोमवार दोपहर तक कर्फ्यू में ढील 

संबंधित समाचार