रामपुर। घर में घुसकर किशोरी का अपहरण, चार पर रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। टांडा थाना क्षेत्र के छतरिया जागीर के मझरा भूकनपुरा निवासी इरशाद का कहना है ,कि 4 अगस्त को ग्रामीण अपने  परिवार के साथ घर में सो रहा था कि करीब तड़के चार बजे पास के ही रहने वाले कुछ लोग उसके घर में घुस गए। 

उसके बाद उसकी 17 साल की किशोरी अपहरण करके ले जाने लगे। ग्रामीण के विरोध करने पर उसको पीटकर घायल कर दिया। किशोरी को लेकर  चले गए। पीड़ित ने इस मामले में थाने में तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी फैजान, मोहम्मद रफी, नासिर अहमद, एक अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

ये भी पढ़ें:- रामपुर: घर के दरवाजे पर बैठी महिला के ऊपर गिरी दीवार, मलबे में दबकर मौत

संबंधित समाचार