बरेली: आंवला पहुंचे रजा एक्शन कमेटी के पदाधिकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। आंवला में चोरी के शक में युवक की पीट पीटकर हत्या कर दी गई थी। उसके बाद सोमवार को दरगाह आला हजरत का संगठन आरएसी के पदाधिकारी मृतक के परिवार से मिलकर उनकी आर्थिक मदद की। इसके साथ ही युवक के साथ घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग भी …

बरेली,अमृत विचार। आंवला में चोरी के शक में युवक की पीट पीटकर हत्या कर दी गई थी। उसके बाद सोमवार को दरगाह आला हजरत का संगठन आरएसी के पदाधिकारी मृतक के परिवार से मिलकर उनकी आर्थिक मदद की। इसके साथ ही युवक के साथ घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग भी उठाई।

पिछले दिनों आंवला के गांव बजरिया नलकूप के लोगों ने एक युवक को चोरी के शक में पकड़कर पेड़ से बांधकर पीटा था। उसके बाद युवक की मौत हो गई थी। जिसकी शिनाख्त किला उसुपरा निवासी वासिद के रूप में हुई थी। सोमवार को ऑल इंडिया रजा एक्शन कमेटी (आरएसी) के नायब सदर मौलाना अदनान रजा कादरी ने आंवला पहुंचकर वासिद के परिजनों को 25 हजार रुपये की आर्थिक मदद की। उन्होंने सरकार से वासिद के परिवार को मुआवजा देने की मांग भी की है।

अब्दुल्ला रजा कादरी ने घटना में पुलिस के रवैये की निंदा करते हुए कहा कि वासिद को अस्पताल के बजाय थाने ले जाने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। इस मौके पर इमरान रजा, अब्दुल हलीम खान, अब्दुल लतीफ कुरैशी, जमाल अजहरी, जुनैद खान, ताज खान, सईद सिब्तैनी, हनीफ अजहरी, फैजान रजा तहसीनी, राशिद रजा, रेहान यार खान, गुलाम मोहम्मद समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

मजलिस ए इन्तेहादुल पार्टी ने दिया ज्ञापन
मजलिस ए इन्तेहादुल मुस्लिम पार्टी ने सोमवार को थाना आंवला में हुई घटना के विरोध में डीएम कार्यालय में ज्ञापन देकर आरोपियों पर कार्रवाई और पीड़ित परिवार के मुआवजे की मांग उठाई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मोहम्मद असलम, इरफान अंसारी, अन्ने सकलैनी, रिजवान खान, आसिफ शेख, सरफराज सैफी, अजीम खान, आजम, शानू, अली, कौसर अली, मोहम्मद हसन कादरी, गुड्डू अल्वी, नसीम रज़ा खान, मुजीब खान सकलैनी, सईदुल हसन खान समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार