बलिया: 30 लाख की शराब के साथ आठ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बलिया। यूपी बलिया जिले में एसओजी और चितबड़ागांव पुलिस ने बड़ी करवाई करते हुए रामपुर चित से आठ अंतर राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही तीन वाहनों से 30 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद की है। शराब को भरौली के रास्ते तस्करी कर बिहार ले जाया जा रहा था। मामले की जांच की जा रही है।

थाना प्रभारी चितबड़ागांव राम सजन नागर क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस दौरान सूचना मिली कि तीन चार पहिया वाहनों से अवैध शराब तस्करी कर बिहार ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर एसओजी और स्थानीय पुलिस टीम ने नरही मोड़ तिराहे के आगे रामपुर चिट में चेकिंग शुरू की। 

इस दौरान 2 पिकअप और एक स्कॉर्पियो से कुल 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से 30 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद की गई। पुलिस को अंदेशा है कि बरामद वाहन भी चोरी के हो सकते हैं। गिरफ्तार आरोपियों में सभी बिहार के रहने वाले हैं। एएसपी डीपी तिवारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: काशीराम कॉलोनी से हुई टीकाकरण अभियान का शुरुआत

संबंधित समाचार