Hamirpur News: भरभराकर गिरा किसान का कच्चा घर, मलबे में दबकर वृद्ध की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हमीरपुर में मलबे में दबकर वृद्ध की मौत।

हमीरपुर में गरीब किसान का भरभरा कर कच्चा घर गिर गया। हादसे में वृद्ध की दबकर मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

हमीरपुर, अमृत विचार। बारिश से एक गरीब वृद्ध की कच्ची अटारी गिरने से उसकी दबकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। वृद्ध की मौत पर परिजनों में कोहराम मचा है। 

गौरतलब है कि पिछले तीन दिनों से क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही है। जिससे कच्चे मकानों में रहने वाले लोगों के सामने आफत आ गई है। रविवार की रात करीब 11 बजे अकौना गांव में एक कच्चा घर गिरने से एक वृद्ध की दबकर मौत हो गई। अकौना गांव निवासी मदन पाल लोधी 68 पुत्र अर्जुन सिंह रविवार की रात आंगन में सो रहा था।

रात करीब 11 बजे अचानक उसकी कच्ची अटारी भरभरा कर गिर गई। जिससे वृद्ध मिटटी में दब गया। आसपास मौजूद लोगों ने अटारी के गिरने की आवाज सुनी तो दौड़ लगाकर देखा। ग्रामीणों ने मिटटी को हटाकर वृद्ध को बाहर निकाल सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

बताया जाता है कि वृद्ध के पास करीब सात बीघा जमीन थी। जिस पर वह खेती कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। मृतक अपने पीछे दो पुत्र जयसिंह और रमा छोड़ गया है। घटना के बाद नायब तहसीलदार वीपी सिंह, कानूनगो और लेखपाल दिलीप पाठक ने पहुंच कर जांच पड़ताल की। तहसीलदार ने बताया कि दैवीय आपदा के तहत पीड़ित को 4 लाख की धनराशि दिलाई जायेगी।

संबंधित समाचार