पीलीभीत: चोरों ने उड़ाई न्यूरिया पुलिस की नींद, अब सराफा दुकान में वारदात 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। अभी बीस लाख की चोरी के मामले में पुलिस का सिरदर्द कम नहीं हो सका था कि एक और वारदात हो गई। टनकपुर हाईवे पर चोरों ने सराफा दुकान को निशाने पर ले लिया। ताले तोड़कर घुसे चोर नकदी जेवरात समेत एक लाख का सामान समेट ले गए।  इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई। अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की है। हालांकि अभी कोई सुराग नहीं लग सका है।

बता दें कि क्षेत्र के ग्राम मानपुर के रहने वाले दयाशंकर की सराफा दुकान बिथरा अड्डा पर है। रोज की तरह रविवार देर शाम दुकान बंद कर घर चले गए। इसके बाद देर रात चोरों ने दुकान को निशाने पर ले लिया। ताले तोड़कर चोर भीतर घुसे और दुकान को खंगाला।

इसके बाद 20 हजार रुपये, 45 हजार कीमत की चांदी और 35 हजार कीमत की गांठें चोरी कर ले गए। दूसरे दिन सोमवार सुबह इसकी जानकारी हुई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई।  हालांकि कुछ खास मिल नहीं सका। पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बता दें कि न्यूरिया क्षेत्र में लगातार चोरी की वारदातें हो रही है।

यह भी पढ़ें- पीलीभीत: कांवड़ियों के वाहन में फंसकर गिरा पोल, मासूम की मौत

संबंधित समाचार