बरेली: बीटेक में रिक्त सीटों पर तीसरे चरण के लिए प्रवेश पंजीकरण शुरू
रुविवि की वेबसाइट पर 17 अगस्त तक पंजीकरण करा सकेंगे छात्र
बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय परिसर में बीटेक प्रथम वर्ष प्रथम सेमेस्टर में तीसरे चरण में प्रवेश के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई है। प्रथम दो चरण की काउंसिलिंग के बाद कई विभाग में सीटें रिक्त रह गई हैं। विश्वविद्यालय ने प्रवेश पंजीकरण की अंतिम तिथि 17 अगस्त निर्धारित की है।
संकायाध्यक्ष शैक्षणिक प्रो. एसके पांडेय ने सूचना दी कि पीसीएम से 12वीं पास करने और जेईई मेंस में भाग लेने वाले या नहीं लेने वाले छात्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर प्रवेश पंजीकरण करा सकते हैं। प्रवेश काउंसिलिंग में जेईई मेंस में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों को वरीयता दी जाएगी। संकायाध्यक्ष इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी प्रो. शोभना सिंह ने बताया कि कुछ विभागों में सीटें रिक्त रह गई हैं। इनमें प्रवेश के लिए दोबारा पंजीकरण शुरू किए गए हैं।
मुक्त विश्वविद्यालय में प्रवेश शुरू
बरेली, अमृत विचार: उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय में सत्र-2023-24 के लिए स्नातक, परास्नातक और अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश शुरू हो गए हैं। क्षेत्रीय समन्वयक डॉ. आरबी सिंह ने बताया कि प्रवेश पंजीकरण 30 अगस्त तक होंगे। इसके अलावा एमबीए और एमसीए में प्रवेश परीक्षा के माध्यम से प्रवेश के लिए पंजीकरण 25 अगस्त तक होंगे। उन्होंने बताया कि इस बार सिर्फ योग के कार्यक्रम में प्रवेश नहीं होंगे। छात्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट और क्षेत्रीय कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- बरेली: लखनऊ मंडल में काम के कारण मुरादाबाद मंडल में 16 ट्रेनें निरस्त
