Kanpur News : सावन माह में हरियाली तीज पर गेस्ट हाउस में भाजपा महिला मोर्चा ने किया रंगारंग कार्यक्रम
कानपुर में हरियाली तीज पर महिलाओं ने किया रंगारंग कार्यक्रम।
कानपुर में सावन माह में हरियाली तीज पर कल्याणपुर के अनिता गेस्ट हाउस में भाजपा महिला मोर्चा ने रंगारंग कार्यक्रम किया। भारी संख्या मे महिलाओं ने सावन महोत्सव का आनन्द लिया।
कानपुर, अमृत विचार। सावन माह में हरियाली तीज पर कल्याणपुर के अनिता गेस्ट हाउस में भाजपा महिला मोर्चा ने रंगारंग कार्यक्रम किया। कार्यक्रम आयोजक रहीं भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष अनिता चतुर्वेदी ने बताया कि महिलाओ ने महेदी, नृत्य, गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया।
भारी संख्या मे महिलाओं ने सावन महोत्सव का आनंद लिया। कार्यक्रम में क्षेत्रिय अध्य्क्ष उर्विजा दीक्षित, क्षेत्रिय महामंत्री भाजपा पूनम दिवेदी, पूनम कपूर, रंजीता पाठक, विजया तिवारी, पुष्पा तिवारी, पूर्व पार्षद निर्मल मिश्रा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहीं।

जानें कब है हरियाली तीज-हिंदू पंचांग के अनुसार, हरियाली तीज सावन महीने की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है। इस बार तृतीया तिथि की शुरुआत 18 अगस्त को रात 8 बजकर 1 मिनट पर होगी और इसका समापन 19 अगस्त को रात 10 बजकर 19 मिनट पर होगा। उदयातिथि के अनुसार, हरियाली तीज 19 अगस्त 2023, शनिवार को ही मनाई जाएगी।
