UP News : घोसी विधानसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा, 5 सितम्बर को होगी वोटिंग 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के सिंबल पर यूपी के मऊ की घोसी सीट से चुनाव जीतने वाले पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान के इस्तीफे के बाद मंगलवार को उपचुनाव की घोषणा हो गई है। चुनाव आयोग ने उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित किया है। जिसके अनुसार घोसी सीट पर उपचुनाव के लिए 17 अगस्त तक परचा भरा जाएगा,जबकि नाम वापसी के लिए 21 अगस्त तक का समय दिया गया है। 

आयोग की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार घोसी सीट पर 5 सितम्बर को मतदान होगा। जिसके बाद 8 सितम्बर मतगणना की तिथि घोषित की गई है। गौरतलब है कि इस सीट से जीते दारा सिंह चौहान ने सपा छोड़कर भाजपा की सदस्यता ले ली है, उन्होंने अपनी विधानसभा सदस्यता से भी इस्तीफ़ा दे दिया था। कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्हें आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी की तरफ से उमीदवार बनाया जा सकता है।     

4 (81)

5 (77)

ये भी पढ़ें -UP Assembly Monsoon Session: विधानसभा में भिड़े सीएम योगी और अखिलेश यादव, नई शिक्षा नीति को लेकर पूछे गए सवाल

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म