Auraiya Women Fight : दो महिलाओं के बीच दे दनादन, एक दूसरे पर की थप्पड़ों की बौछार, जानें- पूरा मामला
औरेया में दो महिलाओं के बीच मारपीट हो गई।
औरेया के कांशीराम कॉलोनी में दो महिलाओं के बीच जमकर मारपीट हो गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा।
औरैया, अमृत विचार। शहर के कांशीराम कालोनी में रुपये के लेनदेन को लेकर दो महिलाओं में मारपीट हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामले की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। सीओ सिटी महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है। महिलाओं से पूछताछ की गई है। रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था।
