सीतापुर में दूध बेचने ग‌ए अधेड़ की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर, अमृत विचार। रामकोट थाना इलाके में धारदार हथियार से अधेड़ की हत्या कर दी गई। मृतक घर से दूध बेचने  के लिए निकला था देर शाम उसका शव गांव के बाहर पाया गया। खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

थाना क्षेत्र के गांव खपूरा निवासी प्रेम दूध बेचने का काम करता था। बीते मंगलवार को सुबह सीतापुर के लिए दूध बेचने के लिए घर से निकला था। जिसका शव देर शाम गांव के बाहर पाया गया। घटना के बारे में सिओ सिटी सुशील कुमार सिंह ने बताया कि धार दार हथियार से सिर पर वार किया गया है। गांव के लोगों से मृतक की पुरानी रंजिश चल रही थी। परिजनों ने चार लोगों के खिलाफ  थाने पर तहरीर दी है। सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

ये भी पढ़ें -BJP पर अखिलेश यादव ने साधा निशाना, कहा - PDA को शूद्र समझती है सरकार

संबंधित समाचार