बरेली: निर्माण कार्यों में बजरफुट की जगह लगा दिया नदी का रेत, जांच के लिए सदस्यीय कमेटी गठित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ग्राम पंचायत राजपुर का मामला, डीएम ने जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी गठित की

बरेली, अमृत विचार। ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों में धांधली की शिकायतें थमने का नाम नहीं ले रहीं। अब तक एक महीने में पांच प्रधानों के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकारों को सीज करने के साथ ही चार सचिवों पर कार्रवाई हो चुकी है। एक सचिव को निलंबित भी किया जा चुका है।

अब आलमपुर जाफराबाद ब्लॉक की ग्राम पंचायत राजपुर के ग्रामीणों ने सीसी रोड, नाली और पंचायत भवन आदि में घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगाया है। डीएम ने मामले की जांच एआर कोआपरेटिव और पीडब्ल्यूडी के प्रांतीय खंड के एई की कमेटी गठित कर सौंपी है।

गांव के ठाकुरदास, कदीर अहमद, प्रीति, राजेंद्र कुमार, सुनीता देवी ने डीएम को बताया कि सभी निर्माण कार्यों में बजरफुट की जगह नदी के रेत का इस्तेमाल किया गया है। सचिव से इसकी शिकायत की गई तो उसने नजरअंदाज कर दिया। ग्रामीणों ने खुली बैठक न करने समेत कई अन्य आरोप भी लगाए हैं। इधर, प्रधान ओमपाल का कहना है कि लगाए गए आरोप निराधार है। जांच में स्थिति साफ हो जाएगी।

यह भी पढ़ें- बरेली: 25 लाख बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल की गोली, स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां की पूरी

संबंधित समाचार