अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को दी जान से मारने की धमकी, FBI ने मुठभेड़ में आरोपी को मार गिराया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रोवो (अमेरिका)। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन को जान से मारने की धमकी देने के आरोपी को संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) के एजेंट ने बुधवार को मार गिराया। प्राधिकारियों ने बताया कि यूटा के रहने वाले आरोपी को राष्ट्रपति बाइडेन के राज्य में पहुंचने से पहले ही मार गिराया गया। बाइडेन पश्चिमी अमेरिका का दौरा कर रहे हैं। वह बुधवार को न्यू मेक्सिको गए थे और बाद में उनका यूटा आने का कार्यक्रम था।

 एफबीआई ने एक बयान में बताया कि विशेष एजेंट सॉल्ट लेक सिटी के दक्षिण में स्थित प्रोवो में क्रैग डिलीयु रॉबर्टसन के घर पर वारंट लेकर पहुंचे थे तभी सुबह छह बजकर 15 मिनट पर गोलीबारी हुई। सूत्रों ने बताया कि गोलीबारी के वक्त रॉबर्टसन हथियारबंद था। रॉबर्टसन ने सोमवार को एक पोस्ट किया था कि उसने सुना है कि बाइडन यूटा आ रहे हैं और वह (आरोपी) छलावरण (कैमोफ्लेग सूट) निकालने और ‘एम24 स्नाइपर राइफल से धूल हटाने’ की तैयारी कर रहा है।

 एक अन्य पोस्ट में रॉबर्टसन ने अपने आप को ‘‘एमएजीए ट्रंपर’’ बताया जो पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ‘‘मेक अमेरिका ग्रेट अगेन’’ नारे के संदर्भ में है। प्राधिकारियों ने बताया रॉबर्टसन ने सितंबर 2022 में फेसबुक पर एक पोस्ट में लिखा था, ‘‘किसी राष्ट्रपति की हत्या के लिए यह सही समय है। पहले जो बाइडेन और फिर कमला...।’’ अभी एफबीआई ने गोलीबारी के बारे में और कोई जानकारी नहीं दी है। 

ये भी पढ़ें : इक्वाडोर में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की गोली मारकर हत्या, हमले में कई अन्य लोग भी घायल

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज