जनता के हितों के लिए अफसरों से मिले पदाधिकारी व कार्यकर्ता : पवन पांडेय
अयोध्या, अमृत विचार। जन पंचायत के जरिए लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी समाजवादी पार्टी ने अब एक नया फैसला लिया है। यहां हुई एक जन पंचायत में पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय पवन ने कहा कि जनता के हितों की रक्षा के लिए पदाधिकारी व कार्यकर्ता सीधे अफसरों से मिलें।
अयोध्या विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न पंचायतों में हुई जन पंचायत में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे पूर्व मंत्री ने कहा कि सरकार की नाकामियों को उजागर करें और लोगों की समस्याओं का समाधान कराएं। उन्होंने कहा कि केन्द्र और प्रदेश सरकार के कार्यों से त्राहि-त्राहि मची हुई है। ताहिर पुर बरौनी, समेसा, गोविंदपुर और अंजना भवानीपुर में हुई पंचायतों में पूर्व मंत्री ने कहा बेरोजगारी चरम सीमा पर है।
अयोध्या के व्यापारी दुकान के टूट जाने से भुखमरी की कगार पर हैं। उन्होंने कहा कि परिक्रमा पथ पर हो रहे चौड़ीकरण के जद में आए हुए वहां के निवासियों एवं व्यापारियों का बुरा हाल है। उनको मुआवजे के नाम पर बहुत कम पैसा दिया जा रहा है। पूरी अयोध्या की सड़कों - गलियों को खोदे जाने से सड़क पर चलना दूभर हो।
कई जगह पाइप लाइन कट जाने से लोगों को पानी नहीं मिल रहा पा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार अपने चरम सीमा पर है। इस मौके पर सपा विधानसभा अध्यक्ष रक्षा राम यादव, ब्लॉक अध्यक्ष तरजीत गौड़, उपाध्यक्ष राजेश पटेल, शिव बरन यादव पप्पू व पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें -यूपी के सभी जिलों में 14 अगस्त को मनाया जायेगा ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’
