Sangharsh 2 : 'मक्खन लगाई की ढक्कन लगाई...भोजपुरी फिल्म संघर्ष 2 का गाना रिलीज, देखिए VIDEO

Amrit Vichar Network
Published By Bhawna
On

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के जानेमाने अभिनेता खेसारी लाल यादव और अभिनेत्री मेघाश्री की फिल्म संघर्ष 2 का नया गाना 'मक्खन लगाई की ढक्कन लगाई' रिलीज हो गया है। निर्माता रत्नाकर कुमार की फिल्म संघर्ष 2 ,25 अगस्त को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म का गाना मक्खन लगाई की ढक्कन लगाई' वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से रिलीज हो गया है। 

इस गाने को खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने मिलकर गया है। गाने मे खेसारी लाल यादव मेघाश्री के साथ रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। गाने का लिरिक्स और म्यूजिक कृष्णा बेदर्दी ने तैयार किया है। वर्ल्डवाइड चैनल एंड जितेंद्र गुलाटी प्रस्तुत संघर्ष 2 की सह निर्माता निवेदिता कुमार एवं कुलदीप श्रीवास्तव है, जबकि फिल्म का निर्देशन पराग पाटिल ने किया है। 

इस फिल्म में खेसारी लाल यादव, मेघाश्री, माही श्रीवास्तव, कृति यादव, सबा खान,सुशील सिंह, संजय पांडे, विनीत विशाल ,अनूप अरोरा, विनोद मिश्रा, समर्थ चतुर्वेदी, वर्णय मल्होत्रा, जे नीलम, रोहित सिंह (मटरू), पप्पू यादव, सुबोध सेठ, मनीष चतुर्वेदी, वैभव राय, अक्की, संजीव मिश्रा, यादवेंद्र यादव, ओपी कश्यप सहित कई कलाकार है। 

ये भी पढ़ें : मिस्टर इंडिया और नो एंट्री की वापसी, Boney Kapoor ने किया दोनों का सीक्वल बनाने का ऐलान

 

संबंधित समाचार