मिस्टर इंडिया और नो एंट्री की वापसी, Boney Kapoor ने किया दोनों का सीक्वल बनाने का ऐलान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड फिल्मकार बोनी कपूर का कहना है कि वह अपनी सुपरहिट फिल्म मिस्टर इंडिया और नो एंट्री का सीक्वल जरूर बनायेंगे। बोनी कपूर ने वर्ष 1987 में अनिल कपूर, श्रीदेवी और अमरीश पुरी को लेकर सुपरहिट फिल्म मिस्टर इंडिया बनायी थी। शेखर कपूर के निर्देशन में बनी मिस्टर इंडिया सुपरहिट साबित हुई थी।

वहीं बोनी कपूर ने वर्ष 2005 में अनिल कपूर, सलमान खान और फरदीन खान जैसे सितरों के साथ नो इंट्री बनायी। अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी नो इंट्री सुपरहिट हुई। काफी समय से फिल्म मिस्टर इंडिया और नो एंट्री जैसी फिल्म का सीक्वल बनने की चर्चा हो रही है लेकिन बात नहीं बन सकी है।बोनी कपूर का कहना है कि वह मिस्टर इंडिया और नो एंट्री का सीक्वल जरूर बनायेंगे।

ये भी पढ़ें:- Bhojpuri: फिल्म सरस्वती की शूटिंग शुरू, अंशुमान सिंह राजपूत ने कहा-बेहद दमदार और आकर्षक है कहानी

संबंधित समाचार