दुनियाभर में तबाही मचा सकती ये खतरनाक महामारी! WHO ने जारी किया अलर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। इन दिनों सोशल मीडिया पर डिजीज एक्स नाम की बीमारी काफी ट्रेंड कर रही है। वहीं अब WHO ने डिजीज एक्स को एक संभावित और घातक बीमारी घोषित किया है। हालांकि यह बीमारी अभी तक सामने नहीं आई है। बता दें वैज्ञानिक जानवरों में मौजूद कई वायरस प्रजातियों को समझने के लिए काम कर रहे हैं, जो मनुष्यों तक पहुंचने की क्षमता रखते हैं। इसके चलते विनाशकारी परिणाम हो सकते हैं। 

दरअसल एवियन फ्लू इंसानों के लिए खतरा पैदा करने वाले इन घातक वायरस में से एक है। वैज्ञानिक मानव जाति को नुकसान पहुंचाने वाले इन जोखिमों की निगरानी और समाधान के लिए लगातार काम कर रहे हैं। साल 2018 की भी एक रिपोर्ट में इस बात का जिक्र मिलता है कि डिजीज एक्स दुनिया के लिए सबसे बड़ा संक्रामक खतरा बन सकती है। 

डब्लूएचओ का कहना है कि डिजीज एक्स किसी भी जानवर से फैल सकता है जैसे बंदर, कुत्ते आदि शामिल हैं। वहीं वैज्ञानिकों का कहना कि डिजीज एक्स खतरनाक बीमारी हो सकती है। साथ ही इबोला एचआईवी एड्स, कोविड जैसी बीमारियों की तरह फैलाकर इंसानों को संक्रमित कर सकती है।

ये भी पढे़ं-  केंद्रीय अधिकारिता और सामाजिक न्याय राज्य मंत्री ने की रेल मंत्री से त्रिपुरा से और ट्रेनें शुरू करने की मांग 

 

 

संबंधित समाचार