अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस : किशोरियों ने थाने में संचालित हेल्प डेस्क देखी, थानेदार बोले- डरे नहीं, अवगत कराएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हमीरपुर में अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर किशोरियों ने थाने में संचालित हेल्प डेस्क देखी।

हमीरपुर में अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर किशोरियों ने थाने में संचालित हेल्प डेस्क देखी। थानेदार ने कहा कि डरे नहीं, अवगत कराएं, आरोपियों को वख्शा नहीं जाएगा।

हमीरपुर, अमृत विचार। समर्थ फाउंडेशन के तत्वावधान में अन्तराष्ट्रीय युवा दिवस पर क्षेत्र की किशोरियों ने थाना में संचालित हेल्प डेस्क देखा। थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश यादव ने कहा कि उन्हें डरने की जरूरत नहीं हैं। पुलिस उनके साथ हैं वह थाना आकर महिला हेल्प डेस्क पर जानकारी दें। आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाई जाएगी।

कहा ग्राम पचायत पर मिशन शक्ति कक्ष थाना परिसर में महिला हेल्प डेस्क संचालित हैं। वहां आकर अपनी समस्या बता सकती हैं। एन्टी रोमियों के बारे मे कहा कि स्कूल, कालेज व बाजार आदि में एन्टी रोमियो टीम लगातार गश्त में जरूरतमंद महिलाओं व किशोंरियों को जागरूक कर अराजकतत्वों के खिलाफ कार्रवाई करती हैं।

महिला हेल्प डेस्क प्रभारी नीलम ने पिंक वूथ, महिला हेल्प डेस्क, मिशन शक्ति, कन्या सुगमला योजना, बूमेन पावर लाइन 1090, चाइल्ड लाइन 1098 आदि विस्तार से जानकारी प्रदान की। समर्थ फाउंडेशन की कुमकुम,  राधा,  राखी, मोहिनी आदि ने कहा पहली बार थाना आईं है। उन्हें आने में पहले बहुत डर लगता था।

क्राइम इंस्पेक्टर राजेश चन्द्र मिश्रा,  अंजली,  करिश्मा,  रुचि, नीलम, सुमन, जूली, काजल,  नित्या, गुनगुन, पारूल, सरिता, रोशनी, प्रॉशी, रोहिणी सहित  आघा सैकड़ा किशोरियों ने थाना परिसर की विजिट कर हेल्प डेस्क व मिशन शक्ति कार्यक्रम के बारे में जाना। कार्यक्रम के अन्त में देवेन्द्र गॉधी ने आभार जताया।

संबंधित समाचार