बांदा: सगी बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म, एक हुई गर्भवती, पांच के खिलाफ केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा, अमृत विचार। घर में घुसे युवकों ने सगी बहनों को दबोच लिया और दूर ले जाकर उन्होंने दोनो बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। एक लड़की के गर्भवती होने पर मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर बहनों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए सीएचसी भेज दिया। 

बदौसा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली दो सगी बहनें 20 जुलाई की रात घर में सो रही थीं। उसकी मां अपने पति के साथ दूसरे कमरे में सो रही थी। रात को छप्पर तोड़कर घर में घुसे युवकों ने सगी बहनों को दबोच लिया और अपने साथ ले गए। उन्होंने उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। सुबह मां की नींद खुली तो देखा दोनो बेटियां गायब थीं और छप्पर टूटा हुआ था। बेटियों की खोजबीन की गई, लेकिन पता नहीं चला। अगले दिन शाम को दोनो बहनें वापस अपने घर आ गईं।

बड़ी बहन ने मां को बताया कि अनिल पुत्र नीलकंठ व पंचू पुत्र भवानीशंकर निवासी कुंजल पुरवा कई महीने से डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म कर रहे थे। 20 जुलाई को गांव के ही पंचू और सुरेश, बच्चा उर्फ लंगड़ा, रामजस निषाद निवासी कुंजल पुरवा छप्पर तोड़कर घर में घुस आए और जबरन दोनो को उठाकर ले गए। सभी लोगों ने दोनो बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर उन्हें जान से मार देने की धमकी दी।

घटना को अंजाम देने के बाद सभी लोग दोनो बहनों को छोड़कर चले गए। बड़ी बहन गर्भवती है। पीड़िता की मां ने घटना की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दोनो बहनों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है। प्रभारी निरीक्षक बदौसा विजय कुमार कुशवाहा ने बताया कि पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:-बांदा: शिक्षिका ने भाई के साथ मिलकर पति को पीटा, जानें मामला

 

संबंधित समाचार