लखनऊ: राजकीय पॉलिटेक्निक की शिक्षिका पर मुकदमा दर्ज, जानें मामला
लखनऊ, अमृत विचार। राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज की एक शिक्षिका ने सहकर्मी पर एससीएसटी का लगाया आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित शिक्षिका का आरोप है कि कार्यस्थल पर सहकर्मी ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर उन्हें अपमानित किया। विरोध किए जाने पर शिक्षिका को धमकाया भी गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हैं।
प्रभारी निरीक्षक सुनील सिंह के मुताबिक, राजकीय पालीटेक्निक कॉलेज में शिरीन राव कार्यरत हैं। उन्होंने लिखित शिकायत में बताया कि बीते 10 अगस्त की सुबह 11 बजे वह मूल्यांकन केन्द्र पर कम्यूनिकेशन स्किल की कॉपियां के बारे में पता करने गईं थी। इस बीच मूल्यांकन केन्द्र की उपनियंत्रक निशा यादव ने उसने रजिस्टर दिखाने को बोला।
इस पीड़िता ने रजिस्टर दिखाने से इन्कार कर दिया। जिसके बाद उपनियंत्रक निशा यादव ने अन्य शिक्षिकों के सामने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर अपमानित किया। पीड़िता के विरोध किए जाने पर उपनियंत्रक ने शिक्षिका के गला पर थप्पड़ जड़ते हुए संस्था से बाहर निकालने की भी धमकी दी।
यह भी पढ़ें:-बांदा: शिक्षिका ने भाई के साथ मिलकर पति को पीटा, जानें मामला
