सीतापुर: शरारती तत्वों ने खंडित की अंबेडकर की प्रतिमा, ग्रामीणों में आक्रोश
सीतापुर, अमृत विचार। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में बीती रात शरारती तत्वों ने डाक्टर भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को खंडित कर दिया। माहौल खराब करने की नियत से कागज पर धमकी भरी चिट्ठी मौके पर छोड़कर चले गए। सुबह जब लोगों ने देखा तो गांव वालों भीड़ जमा हो गई और हंगामा शुरू कर दिया।
बीते शनिवार रात में कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के अ॑गराशी गांव में बने अंबेडकर पार्क में अज्ञात लोगों ने पार्क में लगी अंबेडकर की मूर्ति खंडित कर दी। रविवार सुबह गांव के लोगों को इस बाबत में जानकारी हुई तो ग्रामीणों ने पार्क में इकठ्ठा होकर हंगामा शुरू कर दिया।
खबर पाकर राजस्व विभाग के अधिकारियों सहित भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया, और लोगों समझा बुझाकर शांत कराया फौरी कार्रवाई करते हुए पार्क में कैमरा लगवा दिया गया है। और 15 दिनों में मूर्ति को ठीक कराने का ग्रामीणों को आश्वासन दिया है। गांव के रामेश्वर दयाल ने अज्ञात के खिलाफ थाने पर तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अराजकतत्वों की तलाश में जुट गई है।
यह भी पढ़ें : लखनऊ : महिला का हाल जानने पत्नी संग अस्पताल पहुंचे डिप्टी सीएम, सड़क पर प्रसव मामले में दिये जांच के आदेश
