बरेली: फीस को लेकर स्कूल संचालक और अभिभावक संघ फिर आमने-सामने

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। स्कूलों के खिलाफ आर-पार लड़ाई की बात करने वाले अभिभावक संघ ने सोशल मीडिया के सहारे अभिभावकों से फीस न जमा करने की बात कही है। इस पर स्कूल संचालकों का कहना है कि अभिभावक संघ सरकार की गाइडलाइन के विपरीत जाकर काम कर रहा है। इस तरह से लोगों से कहना शासनादेश …

बरेली,अमृत विचार। स्कूलों के खिलाफ आर-पार लड़ाई की बात करने वाले अभिभावक संघ ने सोशल मीडिया के सहारे अभिभावकों से फीस न जमा करने की बात कही है। इस पर स्कूल संचालकों का कहना है कि अभिभावक संघ सरकार की गाइडलाइन के विपरीत जाकर काम कर रहा है। इस तरह से लोगों से कहना शासनादेश का उल्लंघन है।

बीते दिनों इंडिपेंडेंट स्कूल एसोसिएशन और सहोदया स्कूल कॉम्पलेक्स की वर्चुअल मीटिंग में फैसला हुआ था कि 20 सितंबर तक जो भी अभिभावक फीस जमा नहीं करेगा, उसके बच्चे का स्कूल से नाम काट दिया जाएगा और परीक्षा में भी नहीं बैठाया जाएगा। इस पर पैरेंट्स फोरम और अभिभावक संघ ने जमकर इसका विरोध किया और 10 सितंबर को आंदोलन करने की बात कही। मगर इससे पहले अभिभावक संघ ने अभिभावकों से किसी भी कीमत पर फीस जमा करने को मना किया है।

इंडिपेंडेंट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष पारुष अरोरा का कहना है कि अभिभावक संघ इस तरह से अभिभावकों को भड़काकर सरकार के विरुद्ध काम कर रहा है, जबकि शासन के आदेश में स्पष्ट है कि अभिभावकों को फीस जमा करनी होगी।

10 सितंबर के प्रदर्शन के लिए नहीं मिली अनुमति
अभिभावक संघ को 10 सितंबर के लिए स्कूलों के खिलाफ प्रदर्शन के लिए प्रशासन से अनुमति नहीं मिली है। कोरोना के चले शासन की गाइडलाइन के अनुसार 21 सितंबर के बाद ही किसी भी प्रदर्शन की अनुमति होगी। अभिभावक संघ के अध्यक्ष अंकुर सक्सेना का कहना है कि वह बुधवार को इस मामले में एक बार फिर से प्रशासन से मिलेंगे।

संबंधित समाचार