प्रयागराज में अनोखा आयोजन, यमुना नदी में तैरकर फहराया तिरंगा 

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। आजादी का जश्न हर हिन्दुस्तानी के चेहरे पर साफ झलकने लगता है। हाथों में तिरंगा लेकर यमुना नदी में तैराकी करने वालो का जज्बा देखने काबिल रहा। तैराकी करने वाले लोगो ने अपने कर्तब भी दिखाए। यमुना में एक किलोमीटर तक तैरकर तिरंगा फहराया। 

देश की आजादी का अमृत महोत्सव पूरे देश में मनाया जयेगा। इसको लेकर विविध आयोजन हो रहे हैं। इसी क्रम में नवजीवन तैराकी क्लब और इलाहाबाद कयाकिंग एवं कैनोइंग वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से 15 अगस्त के ठीक तीन दिन पहले खास अंदाज में एक आयोजन किया गया। 

मीरापुर के ककरहा घाट से बरगद घाट 1 किलोमीटर तक पानी में तिरंगा यात्रा निकल गई। इसमें 6 साल से लेकर 75 वर्ष तक के बच्चे बूढ़े और नौजवान शामिल हुए। इस अनोखी तिरंगा यात्रा को देखते ही बन रहा था। एक किलोमीटर पानी में तैरकर बच्चों ने यात्रा निकाली और भारत माता की जय का उद्घोष किया। बच्चों के साथ बूढ़ों में भी पानी में तिरंगा यात्रा को लेकर खासा उत्साह दिखा। 

तैराकी प्रशिक्षक त्रिभुवन निषाद ने बताया कि महिला और पुरुष प्रदेशीय व राष्ट्रीय खिलाड़ियों द्वारा लगभग 1 किलोमीटर पानी में तैरते हुए तिरंगा लहराया गया। इस मौके पर भारत माता की जय और वंदे मातरम मां माटी और तिरंगा की आन-बान और शान के लिए यह यात्रा निकाली गई। जनता से अपील की गई कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर अपने घरों, प्रतिष्ठानों और दुकानों में 15 अगस्त को तिरंगा फहराएं और हर घर तिरंगा अभियान का हिस्सा बनें। 

ये भी पढ़ें -Bahraich News : जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, धारदार हथियार से हमला

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

प्रज्ञानानंदा से मिला चेक एंड मेट, नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट 2026 विजेता को सीएम जोसेफ विजय ने दिया 50 लाख का पुरस्कार  
अमरोहा में सनसनीखेज घटना : कूड़ा बीनने वालों की बस्तियां अचानक खाली, प्रशासन और खुफिया एजेंसियां सतर्क
Birthday Special: बॉलीवुड की ये दो अभिनेत्रिया आज मना रही अपना जन्मदिन, शिल्पा शेट्टी और डिंपल कपाड़िया को मिल रही बधाईया
श्रद्धालुओं को लिए खुशखबरी : अब काशी की संकरी गलियों में रास्ता दिखाएगा Better Way' App, कई भाषाओं में करेगा काम
UP News : लखनऊ में क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र का उद्घाटन, सीएम योगी बोले-किसानों को मौसम की सटीक खबर मिलना जरूरी