रायबरेली : पदयात्रा से राज्यमंत्री दिनेश प्रताप देंगे सेवा ही संकल्प भाव का संदेश

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

ऊंचाहार के अरखा से करेंगे प्रारंभ, रात्रिप्रवास में लगाएंगे चौपाल

रायबरेली, अमृत विचार। प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह गांव-गांव सेवा ही संकल्प भाव का संदेश देंगे। स्वतंत्रता दिवस पर पदयात्रा प्रारंभ करेंगे। इस दौरान निर्धारित मार्गों होकर रात्रिप्रवास भी करेंगे। वहां पर ग्रामीणों की चौपाल लगाएंगे। उनकी समस्याओं को सुनेंगे। इसका उद्देश्य लोगाें की समस्याओं का समाधान और सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाना है।

जिला पंचायत में पत्रकारों से रूबरू होने के दौरान राज्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार की मंशानुरूप जन-जन को जोड़ना है। उनकी समस्या को जानना और समाधान करना है। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त को ध्वजारोहण के बाद ऊंचाहार के अरखा से सेवा ही संकल्प भाव पदयात्रा प्रारंभ किया जाएगा। सात क्रम में पूरे जनपद में यह अभियान चलाया जाएगा। गांव-गांव पैदल जाकर लोगों के सुझाव लेने के साथ ही उनकी प्रमुख समस्याओं को सुनकर समाधान कराया जाएगा। पहले दिन रात्रि विश्राम शहजादपुर छोटेलाल सरोज के यहां पर होगा। वहीं पर चौपाल और सुंदरकांड और भंडारा भी किया जाएगा। इसके बाद अगले दिन की शुरूआत होगी।

ये भी पढ़ें -सुल्तानपुर में प्रदेश के पहले आईपीडी युक्त पशु अस्पताल का सांसद मेनका गांधी ने किया शुभारंभ

संबंधित समाचार