UP: पत्नी… फिर पति ने भी निगला जहरीला पदार्थ, दोनों की मौत, मामूली विवाद में परिवार तबाह, बच्चे बोले- भगवान हमें भी उठा ले
हमीरपुर में दंपती ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान।
हमीरपुर में मामूली विवाद में पति-पत्नी ने जहरीला पदार्थ निगल कर जान दे दी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
हमीरपुर, अमृत विचार। कोतवाली सदर अंतर्गत मोहल्ला रमेड़ी निवासी दंपती ने आपसी विवाद में जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत गंभीर होने पर सदर अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया। जहां दोनों की इलाज दौरान मौत हो गई।
शहर के रमेड़ी मोहल्ला निवासी आनंद निषाद (30) व उनकी पत्नी श्रीमती रितु (27) के बीच रविवार शाम आपस में कुछ विवाद हो गया। जिसके चलते पत्नी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल से गंभीर हालत में कानपुर ले जा रहे थे, तभी रास्ते में पत्नी की मृत्यु हो गई।
इसके उपरांत वाहन में बैठे पति आनंद निषाद ने भी कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसकी कानपुर पहुंचते ही मृत्यु हो गई। फिलहाल दोनों के शव कानपुर में हैं। जहां पंचायतनामा, पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। मृतक दंपत्ति के दो बच्चे हैं जिनका रो-रोकर बुरा हाल है।
